February 5, 2025 11:27 pm

February 5, 2025 11:27 pm

समथर:-हेयर सैलून संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

समथर, झांसी, नगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्वा समथर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी भगबत सेन पुत्र रामस्वरूप सेन, अपने तीन भाइयों के साथ रहते हैं सभी भाइयों के पास पास में अलग-अलग मकान बने हैं। भगबत सेन के एक छोटे भाई रामबाबू सेन बिधुत बिभाग में संम्विदा पर बिधुत कर्मचारी के रूप में कार्य करते थे जिनकी कुछ बर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।

दोनों भाई भगबत सेन एवं संतराम सेन बाजार में हेयर सैलून की अलग-अलग दुकान खोले थे। मृतक संतराम सेन उम्र 48 बर्ष, महाराजा मूर्ति के पास हेयर सैलून चलाते थे। संतराम के साथ दुकान पर उनका इकलौता पुत्र राजा सेन हेयर सैलून चलाता है। वहीं मृतक संतराम सेन अपनी आमदनी बढ़ाने के चक्कर में प्राइवेट सोसायटी में महिलाओं का समूह बनवा कर महिलाओं को ऋण दिलाने उनकी किस्तें जमा कराने का काम करता था जिससे उसे भी कुछ आर्थिक लाभ मिल जाता था।

मृतक संतराम सेन की पुत्री की दो वर्ष पहले शादी हो गई है। मृतक की ससुराल झांसी के पास बिजौली में है ससुराल में बीमारी के कारण उनके साले की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी जिससे उनकी पत्नी श्रीमती सुलेखा अपने पिता के घर बिजौली में थी मृतक का लड़का राजा सेन बाजार में हेयर सैलून की दुकान पर दुकानदारी कर रहा था।

घर पर अकेला मृतक संतराम था।

भगबत सेन पीपरी बस स्टैंड के पास हेयर सैलून की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम को लगभग 6 बजे भगबत सेन दुकान बंद कर के अपने घर आये तो उन्होंने पूछा कि संतराम के घर के किबाड़ इस समय बंद क्यों है तो उन्हें पता चला कि बहुत समय से संतराम के मैन गेट के किबाड़ बंद हैं,तो उन्होंने तेज आवाज में मृतक संतराम का नाम लेकर अनेक बार आवाजें लगाई परन्तु अंदर से कोई आबाज नहीं आई शोरगुल सुनकर कुछ पडौसी भी आ गये इसके बाद छत के रास्ते से भगबत सेन मृतक संतराम सेन के घर के अंदर गये तो उन्होंने देखा कि उनका भाई संतराम सेन ने फांसी लगा ली है। तो उन्होंने तुरंत मकान का गेट खोला और लोगों के सहयोग से संतराम सेन को नीचे उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ ले गये जहां संतराम सेन की जांच करने के बाद डाक्टरों की टीम ने संतराम सेन को मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना के बिषय में मृतक संतराम सेन की पत्नी श्रीमती सुलेखा को नहीं बताया गया उनसे कहा कि संतराम सेन अचानक बहुत बीमार हो गये है उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ लाया गया है तो वह अपने भाई के परिवार जनों के साथ मोंठ आई तब उन्हें पता चला कि संतराम की मृत्यु हो गई है तो सुलेखा पुत्र राजा सेन रो रो कर बहुत बुरा हाल है। सुलेखा को बार बार बेहोशी सी आने लगी। थाना समथर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव के पोस्टमार्टम के लिए वैधानिक कार्यवाही कर दी है।

रिपोर्ट:-मानवेन्द्र सिंह (ध्रुव गुर्जर)

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer