April 20, 2025 12:36 pm

April 20, 2025 12:36 pm

समथर नगर में धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा कलश शोभायात्रा

 

समथर(झांसी):-समथर नगर के मुहल्ला नईबस्ती में स्थित देवस्थान से दुर्गेश व्यास पूर्व पार्षद द्वारा सपरिवार श्रीमद् भागवत सप्ताह की बिशाल शोभा कलशयात्रा के साथ अपने सिर पर रखकर नगर भ्रमण में किया। नगर भ्रमण में चौपड़ बाजार स्थित नागाजी राधा बल्लभ लालजी मन्दिर,राधाश्याम जी मंदिर,गणेशजी मंदिर,सुखदानी मंदिर,बड़े हनुमान जी मंदिर,भैरव जी मंदिर,सहित विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण करते हुए पुनः श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंचे। जहां कथा व्याश द्वारा वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्रोच्चारणों के बीच पूजा पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उक्त अवसर पर शोभायात्रा में आगे घोड़ों के साथ लव एवं कुश के स्वरूप में दो बालक धनुष बाण लिये चल रहे थे।पीछे धार्मिक भजन कीर्तन हो रहे थे। मातृ शक्ति सिर पर मंगल कलश लेकर चल रहीं थीं।बिभिन्न देबी देबताओं की मन मोहक झांकियां सजाई गई।

श्री मद्भागवत की शोभा यात्रा मे में यज्ञाचार्य महेश चन्द्र शास्त्री,कथा वाचक श्यामाकांत शास्त्री,कथा पारीक्षत श्रीमती सावित्री देवी,रामस्वरूप ब्यास,श्रीमती रजनी देवी,दुर्गेश व्यास,हरिमोहन व्यास,अरुण कुमार,शिवकुमार,प्रदीप कुमार, संजय कुमार,आशीष,अभिषेक, दीपक,पारस,बिक्रांत,प्रशांत, रामजी,पुनीत,देवराज,दीपराज, पप्पलू सिरौठिया, चंद्रकांत तिवारी चंदू महाराज,रम्मू तिवारी सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer