February 21, 2025 2:41 pm

February 21, 2025 2:41 pm

समथर:-श्रीमद्भागवत कथा की कलशयात्रा धूमधाम से निकली

समथर झांसी:-नगर के मोहल्ला कालीमर्दन में सप्तम दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक निकली गई। कथास्थल पर स्थित श्रीमद्भागवत कथा के पंडाल में कथा व्यास श्री 108 संत श्री रामशरण दास जी महाराज श्री धाम वृंदावन ने कथा परीक्षित श्रीमती सरोज राजे अमरसिंह गुर्जर इंजीनियर बब्बा से वैदिक रीति रिवाज अनुसार गणेश पूजन करा उक्त कलशयात्रा को नगर भ्रमण को निकला गया। महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख मंगल गायन करते हुए चल रही थी वही बैंड बाजे पर बजने वाले भजनों को सुनकर धर्म प्रेमी मंत्र मुग्ध होकर चल रहे थे।उक्त कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के मोहल्ला बेधयाना, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, अंदर किला स्थित मां शीतला माता मंदिर, श्री गणेश मंदिर, सुखदैनी माता मंदिर,हनुमान जी मंदिर, गायत्री माता मंदिर,महाराज राधाचरण सिंह चौराहा,नगर पालिका कन्या विद्यालय, मुहल्ला लोहियाना से चौपड़ बाजार होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंचने पर कथा व्यास ने कथा परीक्षित से व्यास गद्दी एवं विराजमान ठाकुर जी का पूजन कर प्रथम दिवस की कथा का रसपान कराते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा गुरु शिष्य संबंधी है जिसमें गुरुदेव सुखदेव जी महाराज अपने प्रिय शिष्य राजा परीक्षित को भगवान की कथा का अमृत का पान कराते हुए उनके हृदय में भगवान की प्रेम भक्ति स्थापित की और उन्हें भगवान से मिला दिया,अर्थात आत्मज्ञान करा दिया,ठाकुर जी की कथा सुनते-सुनते स्वयं से मिल जाना जो स्वयं से मिल जाता है उसे कभी अकेलापन नहीं सताता,श्रीमद्भागवत कथा असीम है। उक्त कलश यात्रा में अमरसिंह इंजीनियरिंग बब्बा,श्री मती सरोजराजे,लल्लू राजा, बब्बूराजा,आर्यन प्रताप सिंह, धैर्य प्रताप सिंह,अभियुक्त प्रताप सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना,सुमरन सिंह,अमित कुमार सिंह,हेमंत कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रिंकू गुर्जर,शिवेन्द्र सिंह,के, पी सिंह,धीरेन्द्र सिंह संन्यापत,रामू,अमित अग्रवाल,नीलू गुर्जर,बालजी, पंजाब सिंह,मलखान सिंह, कृष्णपाल सिंह,रामाधार पाण्डेय,रामकुमार तिवारी, कृष्ण दत्त तिवारी, राघव जी,सुरेश दांगी, मनोज गुप्ता,राजबीर सिंह, बलवान सिंह,राजकुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह,रणबीर सिंह पार्षद,चन्द्रपाल सिंह पार्षद, अरबिंद श्रीबास, बिक्रम सिंह पार्षद, सौरभ व्यास पार्षद,कोमल सिंह,महेन्द्र सिंह, समरथ यादब,सुरेन्द्र सिंह,रामेंद्र सिंह किलेदार,पबन बुलकिया, रचित किलेदार, रामरूप सिंह,चंद्रजीत सिंह,पार्थ किलेदार,कैलाश दुबे, राघव लोहिया,विक्रांत व्यास,सुमित गुप्ता, आशीष अग्रवाल,राघव गुप्ता,मौजूद रहे।

रिपोर्ट -मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर

Leave a Comment

IAS Coaching
IAS Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer