April 20, 2025 5:54 pm

April 20, 2025 5:54 pm

सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने पर ग्रामीण को मारी गोली

झांसी। मऊरानीपुर थाना के ग्राम टकटौली में देर रात लगभग 11 बजे का समय हो रहा था। तभी एक युवक ट्रैक्टर में भरकर सरकारी राशन कहीं ले जा रहा था। यह नजारा वहां रहने वाले ग्रामीण ने देखा तो उसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर उक्त युवक ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर अपना असलहा वहीं छोड़कर भाग गया। गोली चलने की आवास सुनकर आस-पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मऊरानीपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कांलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल के भाई ने बताया कि उसके गांव में सरकारी राशन की दुकान की है। जहां राशन विक्रेता रात्रि में ट्रैक्टर में भरकर सरकारी राशन कहीं ले जा रहा था। जब उसके भाई यह देखा और उसे रोका तो उसने उसके भाई पर तमंचे से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद वह तमंचा वहीं छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer