April 21, 2025 1:50 am

April 21, 2025 1:50 am

आजादी के अमृत महोत्सव पर समथर नगर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

समथर(झांसी):-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कस्बे में स्थित पहाडपुरा सहकारी समिति से प्रारंभ होकर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई सहकारी समिति पर ही समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई एवं क्षेत्रीय विधायक पुत्र राहुल राजपूत द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ की गई। तिरंगा यात्रा पीपरी स्टैंड, हरीपुरी,भैरव जी मंदिर, नई बस्ती, लोहियाना, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा होते हुए पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति पर समापन हुआ।

समापन पर कार्यक्रम आयोजक भरत राजपूत द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर दुग्ध संघ के  जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद पाँचाल, राजकुमार कुशवाहा, दिग्विजय सिंह गुर्जर, सिंह साहब ,नवल किशोर मुदगिल्, अरविंद श्रीवास, राजेंद्र राजपूत, चंद्रपाल सिंह , निशांत सोनी सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer