समथर झांसी: -नगर के मुहल्ला उपाध्याना में सप्तम दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा धूमधाम से निकली।कथाव्यास मृदुल शास्त्री जी महाराज श्री धाम वृंदावन ने कथा परीक्षित श्रीमती कमलेश रमेशचंद्र रूसिया बरनाया वाले से वैदिक रीतिरिवाज अनुसार गणेश पूजन कराकर उक्तकलश यात्रा को नगर भ्रमण हेतु निकली। कलशयात्रा में महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर अपने-अपने सिरों पर कलश धारण कर मधुर भजन का गायन करते हुए चल रही थी,वहीं पुरुषों के उत्साह में भी कोई कमी नहीं थी वह भी पीतवस्त्र धारण बैण्ड बाजों एवं डीजे पर बजने वाले मधुर भजनों को सुनकर भक्ती में लीन होकर चल रहे थे।उक्त कलशयात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर महाराजा राजाचरण सिंह छतरी चौराहा,नगर पालिका कन्या विद्यालय,मुहल्ला लोहियाना होते हुए चौपड़ बाजार,अग्गा बाजार, श्रीगणेश मंदिर,सुखदेनी माता मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल पर आकर समापन हुई।उक्त कलशयात्रा का नगर पालिका कार्यालय के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्रसिंह कंसाना एवं मोहल्ला लोहियाना में श्रीमती रेखा मनोज गुप्ता, अंग्गा बाजार पर मोनू कंडील सहित जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलशयात्रा कथास्थल पर पहुंचने पर कथाव्यास ने कथा परीक्षित से श्रीमद्भागवत पुराण एवं व्यास गद्दी का पूजन कराकर प्रथम दिवस की कथा का भक्त जनों को रसपान करवाया। उक्त कलशयात्रा में श्रीमती अनीता प्रमोद गुप्ता,श्रीमती आकांक्षा दीपक मलैया,श्रीमती काजल अनिल कुमार रूसिया,श्रीमती साक्षी विशाल रूसिया,श्रीमती किरण विनोद गुप्ता,श्रीमती सरोज अशोक गुप्ता,श्रीमती रेखा मनोज कुमार गुप्ता,श्रीमती मीना देवी अरविंद कंडील,श्रीमती कल्पना राजेश कंडील, श्रीमती सोनम मोनू कंडील,श्रीमती मेघा डॉक्टर अभय गुप्ता,श्रीमती नेहा अनिल अग्रवाल,शिखर गुप्ता,प्रखर गुप्ता,अरुण गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,प्रकाशचन्द्र झा,चंद्रपाल सिंह गुर्जर,मुन्ना उपाध्याय,परशुराम उपाध्याय,पार्षद सुनील अग्रवाल,रामेश्वर बेहरे,विनोद बिलैया,गंदर्भ गुर्जर,हरबंस मुखरी,सोनू गुप्ता,बलवान कुशवाहा,रवि,जसवंत श्रीवास,सहित भक्तगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट -मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर