February 22, 2025 8:25 am

February 22, 2025 8:25 am

Samthar:-नायब तहसीलदार मोंठ के मुख्य आतिथ्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

समथर झांसी:- नगर पालिका के सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार मोंठ दीपक कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ चिकित्साधिकारी डॉ एकता संखवार एवं समथर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक कृष्णकुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। नायब तहसीलदार मोंठ दीपक कुमार ने नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बिषय में बताया कि विधिक सेवा, नागरिकों का मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध कानून,लोक अदालत का लाभ, पीड़ित महिला/महिलाओं से संबंधित अधिकार,यौन उत्प्रेरण आदि के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ एकता शंखवार ने ओरल हेल्थ कैंप के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाया जाता है जहां पर मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जाएगा। उपनिरीक्षक कृष्णकुमार ने लोगों को साइबर क्राइम में होने वाली ठगी से कैसे बचें इस बिषय पर बिस्तार से  जानकारी दी।अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को आवास के फॉर्म ऑनलाइन करवाने हेतु प्रेरित किया। उक्त अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंगूरी देवी,सीमा आर्य,मालती उपाध्याय,थाना में पदस्थ महिला कांस्टेबल मोहिनी,जूली,स्वास्थ्य विभाग से देशात सोनी,नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी, पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट- मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer